Home डेली न्यूज़ 20 जून तक अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी सख्त कार्यवाही

20 जून तक अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी सख्त कार्यवाही

129
0
Jeevan Ayurveda

प्रशासन ने व्यापारियों के साथ की बैठक, व्यापारियों से की अपील
छतरपुर। रविवार को शहर के तहसील कार्यालय में एसडीएम अखिल राठौर द्वारा व्यापारी संघ के साथ बैठक कर स्वत: अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है। बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि बाजार क्षेत्र के सभी व्यापारी 20 जून तक दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा 20 तारीख के बाद प्रशासन द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटवाया जाएगा और सामान जब्त कर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि आज व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई है, यह प्रयास शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए किया जा रहा है। वहीं यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत ने बताया कि दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण कारण बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिस कारण से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ हाथ-ठेलों पर सामग्री विक्रय करने वालों के लिए भी स्थान निर्धारित किया जा रहा है। बैठक में व्यापारी लालू लालवानी, आनंद अग्रवाल, हाजी शहजाद अली सहित बड़ी संख्या में शहर के व्यापारीगण मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here