Home डेली न्यूज़ सदर जावेद अली ने ईदुल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने अपील की

सदर जावेद अली ने ईदुल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने अपील की

122
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत जहां सर्व धर्मो का देश है यहां होने वाले हर वर्ग व धर्म के लोगो के त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ परस्पर एक दूसरे के सहयोग से मनाए जाते है। इसी क्रम में जिला छतरपुर के अंजुमन सदर सैय्यद जावेद अली ने बताया की 17 जून को मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईदुल अजहा मनाया जायेगा जिसकी नमाज नई ईदगाह में सुबह 8 बजे और कोठी पहाड़ मस्जिद सर्किट हाउस में 8.30 पर पढ़ाई जाएगी। इसके साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में अलग अलग समय पर नमाज का समय तय किया गया है। अंजुमन सदर जावेद अली ने जिले वासियों से अपील की है कि समय पर पहुंच कर नमाज अदा करें साथ ही किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया पर गलत बयानबाजी से व किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक फोटो वीडियो अपलोड करने से बचें और सभी धर्मो का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here