Home डेली न्यूज़ सिंचाई कर रहे किसान को अज्ञात ने मारी गोली

सिंचाई कर रहे किसान को अज्ञात ने मारी गोली

20
0
Jeevan Ayurveda

अंधेरे का फायदा उठाकर भागा हमलावर, घायल अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। नौगांव थाना अंतर्गत आने वाली लुगासी चौकी क्षेत्र के ग्राम मडऱखा के एक किसान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई, जो उसके कंधे में लगी। घटना के बाद घायल ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में नौगांव ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां किसान का इलाज जारी है।मडऱखा निवासी पप्पू कुशवाहा उम्र 45 वर्ष ने बताया कि बीती रात वह रोज की तरह अपने खेत पर था और सिंचाई कार्य कर रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी, जो उसके कंधे में जा लगी। अंधेरा होने के कारण पप्पू, हमलावर को देख नहीं सका और वह मौके से भाग निकला। पप्पू द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे घायल अवस्था में नौगांव अस्पताल ले गए। नौगांव में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here