Home डेली न्यूज़ ट्रेन की चपेट में आने से युवक के सिर में आई गंभीर...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक के सिर में आई गंभीर चोट

138
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। झांसी-मानिकपुर रेल्वे ट्रेक रोरा के समीप एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी सूचना रेल्वे स्टेशन प्रबन्धक ने 108 को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीबन 7 बजे झांसी से बांदा मेमो ट्रेन की चपेट में आने से युवक सुशील साहू 20 वर्ष के सिर में गम्भीर चोट आई है। 108 ईएमटी में पदस्थ अजय विश्वकर्मा ने बताया कि रेल्वे स्टेशन से सूचना मिली थी कि युवक सुशील साहू पिता मनीराम साहू निवासी खड़ोरा थाना गरौठा जिला झांसी संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रेक में पड़ा मिला। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here