
छतरपुर। बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जन्म जयंती के अवसर पर श्री मतंगेश्वर सेवा समिति और खजुराहो ग्रीन आर्मी के तत्वाधान में खजुराहो के छत्रसाल चौराहे में महाराजा छत्रसाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकराचार्य जी के शिष्य राजेश्वरानंद सरस्वती जी, एसडीओपी सलिल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अरुण पप्पू अवस्थी, दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा, ग्रीन आर्मी संयोजक पत्रकार देवेंद्र चतुर्वेदी, जैन मंदिर से राकेश जैन, ट्रैवल एजेंट इलियास खान, आधार संस्था की सपना शुक्ला, परिवर्तन एनजीओ से राकेश रजोरिया, रविंद्र पाठक, विजय रजक, वीरू सिगोट सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।









