🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏
पन्ना जिले के अजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खोरा के ग्राम सर वंशी में चल रहे ग्रीष्मकालीन सीजन -2024 का पंचायत स्तरीय श्री ठाकुर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 की शुरुआत 10 मई 2024 को हुई थी जिसमे मध्यप्रदेश के अजयगढ़ ब्लॉक की लगभग 23 ग्राम पंचायत की टीमो ने भाग लिया सतना जिला और बाँदा जिले की नरैनी ब्लॉक की 9 पंचायतों की टीमो सहित कुल मिलाकर 32 टीमो ने भाग लिया।
और श्री ठाकुरबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मैच मुकाबला दिनाँक 31- मई दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से खोरा और डिंगवाही (बाँदा) के बीच खेला गया।यह फाइनल मैच मैच 16-16ओवरों का खेला गया जिसमें खोरा ते टॉस जीतकर पहले डिंगवाही टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया वही डिंगवाही टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 114 रन बनाकर आल आउट हो गई और खोरा टीम के सामने 115 रनों के लक्ष्य रखा।
वही खोरा टीम जब बैटिंग करने आई तो खोरा टीम निर्धारित 16 ओवर में मात्र 109 रन ही बना पाई । इस प्रकार रोमांचक फाइनल मुकाबले की 16वे ओवर की आखिरी गेंद के बाद डिंगवाही टीम ने 6 रनों से जीत कर श्री ठाकुरबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
इस मैच की शानदार कॉमेंट्री के माध्यम से राजेश कुमार लोध और रतन सिंह ने चार चाँद लगा दिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया ।
और आज इस मैच में एम्पायर की निर्णायक की भूमिका में लोकेंद्र सिंग राजा एवं लालाराम सिंह लोधी रहे।
आज इस फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप टीमो के उत्शाह वर्धन के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यकारणी सदस्य(BJP) आदरणीय श्री सतानंद गौतम जी,श्री ध्रुव सिंह लोधी जिला पंचायत सदस्य पवई, श्री करण सिंह राजपूत जी पूर्व डिस्ट्रिक कमांडेंट छतरपुर, श्री बाला लोधी bjp नेता सरपंच उमरी, श्री राम शिरोमणि जी फौजी साहब सरपंच दिया,श्री योगेंद्र धुरिया जी सरपंच सिंहपुर,श्री लाला राम धाम सिंह लोध पूर्व सरपंच खोरा श्री रामपाल सिंह (BJP नेता) राजपूत मेडिकल स्टोर पन्ना काजीपुर भदैया श्री सतेंद्र सिंह राजपूत जी bjpयुवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाँदा ,श्री चंद्रशेखर जी जिला अध्यक्ष (RLYM) पन्ना,श्री मान अंकु कुशवाहा जी पन्ना श्री राजेन्द्र सिंह लोध पत्रकार पन्ना,श्री रामेश्वर लोध चमीटा वाले, ,श्री राजमन सिंह लोध सरपंच बहिरवारा,श्री जानकी प्रसाद लोधी सरपंच रेहुँची, महेंद्र सिंह लोध (सिनियर LIC एजेंट) पंचमपुर,श्री पंडित जी श्री सदगुरू मेडिकल स्टोर खोरा ,श्री रमेश सिंह शिक्षक बनकी खोरा ,श्री टीडी सर शिक्षक खोरा,एवं श्री राजेन्द्र पटेल जी sbi कियोस्क खोरा,श्री शिवकुमार बाबू भइया खोरा (नेता जी) ,युवा नेता शुभम राजपूत खोरा ,श्री रामलाल सिंह शिक्षक सरवंशी, घनश्याम सिंह सरवंशी ,एवं खोरा सरपंच आदरणीय शुभकान्त सिंह लोधी जी उपस्थित रहे।
और सभी उपस्तित अतिथियों ने इस तरफ के सफल आयोजन के लिए महारानी अवंती बाई युथ संगठन की बहुत सराहना की और संगठन के सभी युवाओँ को सम्मानित करते हुए आगे भी इस तरह के आयोजन करवाने के लिए लिए हर तरह के सहयोग की बात की।
और आज के इस फाइनल मैच के देखने के लिए पन्ना जिला,बाँदा जिला,सतना जिले,छतरपुर जिला ,के लगभग 10 हजार से भी ज्यादा क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे,जिनसे श्री ठाकुर बाबा क्रिकेट ग्राउंड के चारो ओर क्रिकेट प्रेमी ही नजर आ रहे थे।
और इस फाइनल मैच को सफल बनाने में खोरा चौकी प्रभारी आदरणीय विक्रम भाई साहब जी अपने दल बल के साथ मैच समाप्त होने तक उपस्तित रहे।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने शुरू से पूरी लगन के साथ साउंड सर्विस के रूप में भैया श्री ओमकार जी (ओम टेंट एंड साउंड सर्विस सरवंशी )का सराहनीय सहयोग रहा है।आपके इस सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार।
आयोजक मंडल- महारानी अवंती बाई युथ संगठन सरवंशी (खोरा) अजयगढ़ पन्ना मध्यप्रदेश
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏










