Home डेली न्यूज़ चिकित्सकों की पहल से परिजनों के पास पहुंची लापता महिला

चिकित्सकों की पहल से परिजनों के पास पहुंची लापता महिला

126
0
Jeevan Ayurveda

रेल्वे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़ गई थी हिमाचल प्रदेश की महिला
छतरपुर। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला ने जब यहां पदस्थ चिकित्सकों को बताया कि वह अपने परिजनों से बिछड़ गई है, तब चिकित्सकों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए और चिकित्सकों द्वारा की गई पहल से महिला अपने परिजनों के पास सकुशल पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली स्नेहलता पिछले दिनों अपने परिवार के साथ जिले के बागेश्वर धाम आई थी। इसी दौरान वह रेल्वे स्टेशन पर अपने परिवार से बिछड़ गई। चूंकि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए स्टेशन पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान स्नेहलता ने चिकित्सक डॉ. ऋषि द्विवेदी और डॉ. अरविंद मिश्रा को पूरी कहानी बताई जिसके बाद दोनों चिकित्सकों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया। चिकित्सकों ने महिला की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की, जो कि महिला के परिजनों को मिल गई। इसके बाद महिला के परिजन शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। महिला और उसके परिजनों ने दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here