Home डेली न्यूज़ युवक के पैर पर गिरी कटर मशीन, दोनों पैर जख्मी

युवक के पैर पर गिरी कटर मशीन, दोनों पैर जख्मी

99
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दमऊ में एक युवक कटर मशीन से लकड़ी काट रहा था तभी मशीन उसके हाथ से छूटकर पैरों पर जा गिरी और उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। हादसे के बाद युवक को उसके परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उर्दमऊ निवासी 22 वर्षीय चंद्रेश कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत पर कटर मशीन से सूखी लकड़ी काट रहा था इसी दौरान मशीन हाथ से छूट कर उसके पैरों की ऊपर गिर गई। चूंकि मशीन चालू थी इसलिए मशीन की चपेट में आकर उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। हादसे के बाद चंद्रेश को उसके परिजन लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल लाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here