
2 जून को छतरपुर में होगा मंचन, गांधी आश्रम में हो रही रिहर्सल
छतरपुर। आने वाली 2 जून को छतरपुर में अद्र्धनायिका यक्षिणी नामक नाटक का मंचन किया जाना है, जिसकी तैयारी कलाकारों के द्वारा शहर के गांधी आश्रम में की जा रही है। पिछले करीब 20 दिनों से कलाकार प्रतिदिन गांधी आश्रम पहुंचकर मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के 2014 बैच के छात्र लखन अहिरवार की देख-रेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं।लखन अहिरवार ने बताया कि अद्र्धनायिका यक्षिणी नाटक बिहार की प्रख्यात यक्षिणी के जीवन पर पर आधारित है। उन्होंने बताया कि यक्षिणी की एक प्रतिमा का निर्माण सम्राट अशोक के काल में किया गया था, जिसे कालांतर में विदेशी आक्रांताओं ने खंडित कर दिया गया और वह खंडित प्रतिमा वर्तमान में बिहार के एक संग्रहालय में रखी हुई है। लखन ने बताया कि नाटक की पहली प्रस्तुति आने वाली 2 जून को छतरपुर में होगी। इसके बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल, बिहार के पटना, उत्तरप्रदेश के वनारस तथा लखनऊ और दिल्ली में नाट्य मंचन किया जाना है। उन्होंने बताया कि छतरपुर में पहला मौका है जब किसी म्यूजिकल और क्लासिकल नाटक की प्रस्तुति यहां होने जा रही है।









