Home डेली न्यूज़ पुलिस परिवार के बच्चों के लिए शुरु हुआ ग्रीष्मकालीन शिविर

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए शुरु हुआ ग्रीष्मकालीन शिविर

53
0
Jeevan Ayurveda

खेलकूद, शिक्षा, संगीत एवं अन्य गतिविधियों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर जिले के पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का आयोजन दिनांक 15 मई से 21 जून 2024 तक किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बीती शाम पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया। शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित प्रतिभागियों एवं पुलिस परिवार जनों ने राष्ट्रगान संबोधित किया। वहीं प्रतिभागियों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने पुलिस परिवार के बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक गेम के दुष्प्रभाव से दूर रहकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, अपनी प्रतिभाओं पर ध्यान दें और अपना भविष्य उज्जवल करें। उल्लेखनीय है कि समर कैंप में पुलिस परिवारों के बच्चों को खेलकूद, शिक्षा, संगीत, सांस्कृतिक नृत्य, के साथ-साथ अन्य गतिविधियां जैसे मेहंदी, सिलाई, कढ़ाई, वाद्य यंत्र आदि का प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। समर कैंप के खेलों में राजकीय खेल मलखंभ, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, तैराकी, शूटिंग, लॉन टेनिस आदि शामिल हैं। इसके साथ ही आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, जूडो कराटे का भी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। समर कैंप में पुलिस परिवार के दौ सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। शिविर में पुलिस विभाग के ही अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधित्व कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सम्मिलित प्रतिभागियों के आवागमन हेतु आवासीय परिसर से पुलिस लाइन परिसर तक वाहन का इंतजाम भी किया गया है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी प्रतिभागिओं से मैदान में जाकर मिले, परिचय लिया और उनके प्रदर्शन को देखा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here