
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस को 30 अप्रैल 2024 को मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक अरविंद कुजूर एवं पुलिस टीम अवैध शराब संग्रह संबंधी स्थान पर पहुंचे। मुस्कान ढ़ावा के पीछे महोबा रोड पर आरोपी आकाश अहिरवार पिता चमन अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी टौरिया मोहल्ला वार्ड नंबर-06 के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे हुये 07 पेटी प्रिंस लेमन कंपनी की देशी शराब कीमती 28 हजार रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में अप.क्र.211/24, धारा-34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।








