Home डेली न्यूज़ पैदल जा रहे वृद्ध को बाईक सवारों ने मारी टक्कर, वृद्ध घायल

पैदल जा रहे वृद्ध को बाईक सवारों ने मारी टक्कर, वृद्ध घायल

74
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर क्षेत्र के ग्राम कोडऩ के रहने वाले एक वृद्ध को रगोली के समीप बाईक सवारों ने टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। टक्कर मारने के बाद बाईक सवारों ने उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले गए और वहां परिजनों को सूचना देने के बाद गायब हो गए।
जानकारी के अनुसार कोडऩ निवासी 75 वर्षीय नंदलाल अहिरवार दोपहर करीब 12 बजे रगोली की ओर पैदल जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे बाईक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। बाईक सवारों ने उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए छोड़ा और परिजनों को सूचना दी। हालात गंभीर होने पर परिजन वृद्ध नंदलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए हैं जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here