
छतरपुर। दिनांक 04 मार्च 24 को छतरपुर शहर में गजराज पैलेस के सामने सागर रोड में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। फरियादी मृतक महेन्द्र गुप्ता का ड्राईवर व गनमैन था, उसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन छतरपुर में अपराध क्र.123/24 धारा 302 भादवि 25/27 आम्र्स एक्ट का अपराध अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर विवेचना में ले लिया गया था।
मौके पर एफ.एस.एल.टीम एवं तकनीकी एक्सपर्ट बुलाये गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर छतरपुर पुलिस के लिये चुनौती बने इस अंधे कत्ल के खुलासे हेतु गम्भीरता से लेते हुये सिविल लाईन पुलिस कार्यवाही में जुट गयी। घटना स्थल के निरीक्षण, एकत्रित सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विगत माह हत्या की घटना में शामिल आरोपी आकाश सक्सेना, एक महिला आरोपी, मुख्य आरोपी रानू राजा के पिता, माता, चाचा तथा मथुरा से 2- 2 लाख रुपए में हायर किए गए दो शूटर एवं शूटर से डीलिंग करवाने वाले मीडिएटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एवं शेष सम्मिलित आरोपियों की तलाश निरंतर जारी थी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है साथ ही अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही है।
सुपारी देकर कराई गई थी हत्या
मुख्य आरोपी रानू राजा द्वारा मथुरा उत्तर प्रदेश से दो शूटर को दो दो लाख रुपए में हायर किया गया था। एवं डीलिंग करवाने वाले मीडिएटर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही उक्त आरोपियों के बयान एवं एकत्रित साक्ष्य के अनुसार हत्या की घटना में संबंधित आरोपी 30 हजार का इनामी बदमाश शानू राजा उर्फ सूर्य प्रताप पिता गोविंद सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सीगौन थाना ईशानगर को परा चौकी तिराहा छतरपुर से गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उनि. धर्मेन्द्र रोहित , प्रआर. प्रहलाद कुमार, सत्येन्द्र त्रिपाठी, आर.नरेश सिंह, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिरवैया, पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








