Home डेली न्यूज़ पीडि़त परिवार ने एसपी को शिकायती आवेदन देकर की कार्यवाही की मांग

पीडि़त परिवार ने एसपी को शिकायती आवेदन देकर की कार्यवाही की मांग

16
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरगुवां के रहने वाले दम्पत्ति ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम सरगुवां के रहने वाले जयराम यादव तनय हल्काईं यादव उम्र 32 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपते हुए बताया कि 15 अप्रैल को उसके साथ अंतु यादव उसके पिता मिजाजी यादव सहित दो अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी जिसकी रिपोर्ट बड़ामलहरा थाने में की गई थी लेकिन पुलिस ने उसके बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की, ना ही आरोपियों पर अब तक कोई कार्यवाही की है जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं एवं उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीडि़त परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here