Home डेली न्यूज़ घर वाले जबरन करा रहे थे युवक का विवाह, नारजगी में खाया...

घर वाले जबरन करा रहे थे युवक का विवाह, नारजगी में खाया जहर

51
0
Jeevan Ayurveda

शादी से 8 दिन पहले इलाज के दौरान हो गई मौत
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अमानगंज मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक ने दो दिन पहले जहर खा लिया था, जिसके बाद शनिवार की शाम को उसकी हालत बिगड़ी और मेडिकल कॉलेज जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे की वजह यह सामने आई है कि उसके घर वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उसका विवाह कर रहे थे। आने वाली 22 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही युवक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमानगंज मोहल्ले का रहने वाला 26 वर्षीय अरविंद पिता प्रेमचंद्र अहिरवार किसी युवती से प्रेम करता था, लेकिन घर के लोग उसके विवाह के खिलाफ थे। माता-पिता ने उसकी शादी जबरन दमोह जिले के हटा में तय कर दी थी, 22 अप्रैल को अरविंद का विवाह होना था। जब घर के लोगों के सामने उसकी नहीं चली तो मायूस होकर अरविंद ने शुक्रवार की शाम को जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम करीब 5 बजे अरविंद की हालत बिगडऩे लगी तो उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया, जिसके बाद अरविंद के शव को वापिस जिला अस्पताल लाया गया। रविवार की सुबह जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया, वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए जांच शुरु कर दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here