Home डेली न्यूज़ अज्ञात कारणों से युवक लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी


अज्ञात कारणों से युवक लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

75
0
Jeevan Ayurveda

। बीती रात सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बसारी दरवाजे पर रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया और इसके साथ ही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर पुत्र भुमनीदीन कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी बसारी दरवाजा, पेशे से कार मैकेनिक था। उसकी 5 साल की बेटी और 13 साल का बेटा है। रविवार शाम को नंदकिशोर अपनी पत्नी शोभा और बेटी के साथ ससुराल कदारी से लौट रहा था, तभी ब्रजपुरा गांव के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। तीनों को चोटें आईं और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। पति-पत्नी को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन बेटी की गंभीर हालत के चलते उसे पीआईसीयू में भर्ती किया गया। इसके बाद देर रात नंदकिशोर घर पहुंचा और कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे ने उन्हें फंदे पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉ. राजेश मिश्रा ने उसे मृत घोषित किया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here