Home डेली न्यूज़ पुलिस ने छापेमारी कर 14 पेटी अवैध शराब पकड़ी

पुलिस ने छापेमारी कर 14 पेटी अवैध शराब पकड़ी

30
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आदर्श आचार संहिता एवं शांतिपूर्ण, सुरक्षित परिवेश हेतु समस्त थाना प्रभारी को नशाखोरों एवं अवैध रूप से नशा विक्रय, संग्रह करने वाले, तस्करों के विरुद्ध सख्त एक्शन कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विक्रम सिंह एवं एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना लवकुशनगर प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम धरमपुर एवं देवपुर रोड के दो प्रथक- प्रथक स्थान में छापेमार कार्यवाही की गई।
-. देवपुर रोड बसहा नाले के आगे एक व्यक्ति काले रंग की झाल में ढके शराब रखे था। चेक करने पर आरोपी अनिरुद्ध सिंह निवासी ग्राम धरमपुर के पास से 08 पेटियां अवैध शराब, कुल 400 क्वार्टर प्रिंस देशी मदिरा लेमन प्लेन  मात्रा 72 लीटर कुल कीमती 24000 रुपए अवैध रुप से रखे पाये जाने पर जप्त किया गया व आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मौके पर उक्त शराब समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जे पुलिस लिया।  
ग्राम धरमपुर में नारायण सिंह निवासी धरमपुर के पास से 06 खाकी रंग अवैध शराब की पेटी प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर प्रिंस देशी मंदिरा लेमन प्लेन का लेबल लगे कुल शराब 300 क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कुल कीमती 18000/- रुपये जप्त की गई। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मौके पर उक्त शराब जप्त कर कब्जे में लिया।
उक्त पृथक  पृथक स्थान में अवैध शराब संग्रह करने वाले दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 34 (2) के तहत पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका- निरीक्षक प्रशांत सेन थाना प्रभारी लवकुश नगर उप निरीक्षक ज्ञान सिंह प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, आरक्षक रमाकांत तिवारी, देव सिंह, हृदेश नायक उमेश वर्मा उदय सिंह राहुल चौहान महिला आर प्रवीणा की अहम भूमिका रही

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here