
हर समाज का मुखिया श्रीराम सेवा समिति का होगा पदेन उपाध्यक्ष
छतरपुर। रामनवमीं पर्व को लेकर गल्लामंडी स्थित रामचरितमानस भवन में आयोजन कार्यालय रामालय का मंगलवार रात भगवान दास श्रँगारी महाराज जानराय टोरिया, ओम प्रकाश आचार्य, कौशलेन्द्र दास, ब्रजेश महाराज, रामचरण दास, मिठउआ सरकार, कमलेश बब्बा जू, कल्लू महाराज की उपस्थिति भव्य शुभारंभ हो गया। रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीराम सेवा समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट अभिलेख खरे ने बताया कि छतरपुर में रामनवमीं महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। उसके लिए रामचरितमानस भवन गल्लामंडी में आयोजन समिति के कार्यालय रामालय का संतों की मौजूदगी में मंगलवार रात शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया, मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र व फूलमाला डालकर सम्मान किया गया। उमेश सैनी ने कार्यक्रम की सर्वप्रथम शुरुआत वर्ष 2007 से होने की जानकारी देते हुए छतरपुर को आध्यात्मिक क्षेत्र घोषित करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ललिता यादव से आग्रह किया। साथ ही आयोजन में महिलाओं, सभी समाजों की सहभागिता अधिक से अधिक हो इस पर जोर दिया। हर समाज के मुखिया को श्रीराम सेवा समिति का पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष प्रमोद सोनी ने आय व्यय प्रस्तुत किया।
पिछले वर्ष लाइट सजावट के लिए पप्पू माली, शंकर पाटकर, संतोष प्रजापति, बबलू यादव, नरेश राजपूत, वीरेंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रमेश साहू, भूपेंद्र यादव, आकाश चौरसिया, भरत साहू, दीपक राजपूत, राजकुमार कुशवाहा, जय श्री महाकाल समिति का प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। तीसरा पुरस्कार लाइट की सजावट चौक बाजार से हटवारा तक, दूसरा पुरस्कार छत्रसाल चौराहा से आकाशवाणी तिराहा तक की सजावट, पहला पुरस्कार छत्रसाल चौराहा से गल्र्स स्कूल तक दीपक राजपूत को प्रदान किया गया। सेवा ही संकल्प समिति, मलखम्ब एसोसिएशन, प्रताप नवयुवक संघ, श्री शनि मंदिर सेवा समिति को अभूतपूर्व सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती ललिता यादव, उमेश सैनी, समिति के संयोजक राकेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक पंकज पहारिया, रामकृपाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, सुशील दुबे, परशुराम शुक्ला, राधे शुक्ला, शंकर सोनी, रंजन रावत, राजू पटवा, प्रमोद सोनी, दीपक खरे, सत्येंद्र पटेरिया, हर्षित अग्रवाल, पंकज रावत, रामकृपाल यादव, धर्मपाल चौरसिया, दीपक बुंदेला, शिवकुमार ताम्रकार, दीपक अग्रवाल, भारतेन्दु गुप्ता, दृगेंद्र देव सिंह, रामकुमार श्रीवास, गिरजा पाटकर, चंदन गुप्ता, प्रखर भट्ट, प्रवीण सोनी, संदीप सोनी, सुरेंद्र शिवहरे, प्रशांत महतों, पंकज पाठक, अवनिंद्र पटेरिया, प्रेम गुप्ता, दीपक अग्रवाल, पुष्पेंद्र चौरसिया, अब्बी खरे,सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।








