Home डेली न्यूज़ सूखे कंठ को तर करने बस स्टैण्ड पर मिलेगा शीतल जल

सूखे कंठ को तर करने बस स्टैण्ड पर मिलेगा शीतल जल

28
0
Jeevan Ayurveda

वैश्य महासम्मेलन ने शुरु कराई नि:शुल्क प्याऊ
छतरपुर। छतरपुर। भीषण गर्मी में मुसाफिरों के सूखे कंठ को तर करने के लिए वैश्य महासम्मेलन की नगर इकाई द्वारा मंगलवार को शहर के बस स्टैण्ड पर नि:शुल्क प्याऊ शुरु कराई गई है। छतरपुर एसडीएम और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने रिबिन काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया और वैश्य माहसम्मेलन की पहल को सराहा।
वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गिरजा पाटकर ने बताया कि एसडीएम और सीएमओ ने शीतल जल से भरे मटकों का विधि-विधान से पूजन किया तथा इसके उपरांत फीता काटकर काउंटर का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री गोविंददास असाटी, प्रदेश मंत्री जयनारायण अग्रवाल, विमल जैन, संभागीय अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनन्द अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रकाश जैन, नगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, समाजसेवी विपिन अवस्थी, पवन मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, शंकर सोनी , द्वारका असाटी, सुमति प्रकाश जैन, पूरन गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, राजीव रूसिया, पंकज पहारिया, मुकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, उमेश रूसिया, प्रमोद खरे, राजीव अग्रवाल, अवनीश खरे आदि उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here