Home डेली न्यूज़ विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ताओं को उनके हितों दी गई जानकारी

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ताओं को उनके हितों दी गई जानकारी

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 15 मार्च को पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों की जानकारी से उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ0 रामजी अग्रवाल द्वारा उपभोक्ता के हितों संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती वंदना जैन द्वारा भी अपने विभाग एवं उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा विभाग की ओर से जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाएं एवं शिकायत सुनने एवं उनके निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। सिटी गैस सर्विस के जिला प्रभारी जी.पी. बरूआ द्वारा जिले में लगाई जा रही गैस की पाईप लाईन के संबंध में उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई।विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का कार्यक्रम उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने की थीम पर बनाया गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ऋषि शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जितेन्द्र बर्मन द्वारा किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here