Home डेली न्यूज़ बस की चपेट में आने से चचेरे भाईयों की मौत

बस की चपेट में आने से चचेरे भाईयों की मौत

22
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव के रहने वाले युवक शादी समारोह में शामिल होकर वापिस घर आ रहे थे तभी महाराजपुर और मलहरा के बीच एक बस ने सुबह करीब 5 बजे टक्कर मार दी। इस हादसे में खेमचन्द्र अहिरवार के पुत्र रोहित और भतीजे शिवम की मृत्यु हो गई। खेमचन्द्र ने बताया कि दोनों बुलेट मोटर साईकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली वैसे ही वे सीधे जिला अस्पताल आ गई। किस बस ने टक्कर मारी इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आयी और वाहन की तलाश करने में जुट गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here