Home डेली न्यूज़ मशीन में फंसा किशोर का हाथ, कट गई उंगलियां

मशीन में फंसा किशोर का हाथ, कट गई उंगलियां

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर जूस की दुकान संचालित करने वाले किशोर का हाथ मशीन में फंस जाने के कारण उसकी उंगलियां कट गई हैं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम सत्यम पुत्र सुखदेव राजपूत उम्र 15 वर्ष है और वह लवकुशनगर थाना क्षेत्र की पठा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम चितहरी का रहने वाला है। सत्यम गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान पर गन्ने का जूस निकाल रहा था तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया और उसकी उंगलियां कट गईं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here