Home डेली न्यूज़ एक बार फिर शाखा प्रबंधक की मदद से ग्राहक को मिला 2...

एक बार फिर शाखा प्रबंधक की मदद से ग्राहक को मिला 2 लाख का बीमा लाभ

54
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। भारतीय स्टेट बैंक शाखा लवकुश नगर अंतर्गत ग्राम बम्होरी पुरवा निवासी सरोज देवी का लंबी बीमारी के चलते 19 जनवरी 24 को निधन हो गया था जिनका स्टेट बैंक में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा था। महिला का स्वर्गवास हो जाने पर महिला के परिजनों को 2 लाख रुपए के बीमा क्लैम की राशि दी गई। स्टेट बैंक की पॉलिसी का लाभ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना हो या सुरक्षा बीमा के तहत हो सभी को मिल रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि सभी खाता धारकों को अपना-अपना बीमा करवाना चाहिए ताकि भविष्य में उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले। बैंक कर्मचारी राहुल कुमार के सहयोग से ग्राहकों को लाभ मिल रहा है इसका आगे भी प्रयास किया जायेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here