Home डेली न्यूज़ गंभीर अपराधों से जुड़े आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें: ललित शाक्यवार

गंभीर अपराधों से जुड़े आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें: ललित शाक्यवार

52
0
Jeevan Ayurveda

वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
छतरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें इसके लिए डीआईजी ललित शाक्यवार ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के माध्यम से डीआईजी श्री शाक्यवार ने थाना प्रभारियों से कहा कि गंभीर अपराधों से जुड़े आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें। इसके अलावा फरारियों पर नकेल कसें। पुलिस लाइन स्थित कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित गंभीर अपराधों, शिकायतों के तुरंत निराकरण एवं फरार अपराधियों व इनामी बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। लोगों के बीच भय न हो, लोग स्वयं को सहज महसूस करें इस हेतु बीट प्रभारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में सतत् संपर्क करने की बात कही गई। वहीं अंतर्राज्जीय सीमावर्ती थानों से पुलिस ड्यूटी में बराबर की भागीदारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने अंतर्राज्जीय मार्गों के साथ-साथ अन्य मार्गों पर निरंतर पेट्रोलिंग करने और वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। जेल से रिहा होने वाले आरोपियों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों के विरूद्ध जमानत निरस्त के लिए प्रतिवेदन हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी अमित सांघी, एएसपी विक्रम सिंह के अलावा जिले के सभी एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here