Home डेली न्यूज़ ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगवारी टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम मझौटा का रहने वाला सोनू रजक अपने एक साथी के साथ जटाशंकर धाम गया हुआ था। यहां से जब वे दोनों वापिस लौट रहे थे तभी सागर-कानपुर हाईवे पर मुंगवारी टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सोनू की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनू और उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here