
छतरपुर। खान सुरक्षा सप्ताह ग्वालियर रीजन के अन्तर्गत (सेकेण्ड एनुअल माईन्स सुरक्षा सप्ताह) एवं स्वच्छता सप्ताह के तहत बीते रोज के.एम. ग्रुप के ढड़ारी स्थित कार्यालय में डी.जी.एम.एस. ग्वालियर रीजन के डायरेक्टर करम देव राम, डिप्टी डायरेक्टर टी. प्रवीण कुमार एवं के.एम. ग्रुप के डायरेक्टर आलोक चतुर्वेदी, नितिश चतुर्वेदी एवं समस्त निरीक्षण दल, समस्त के. एम. ग्रुप स्टाफ की उपस्थिति में फ्लेग होस्टिंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद खान सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में सभी को करम देव राम डायरेक्टर एवं टी. प्रवीण कुमार डिप्टी डायरेक्टर द्वारा सम्बोधन दिया गया। नितिश चतुर्वेदी के. एम. ग्रुप के डायरेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर निरीक्षण दल को अपने-अपने क्षेत्रों के लिये रवाना किया गया।









