परेशान पति ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
छतरपुर। शहर के लोकनाथपुरम् निवासी परशू पुत्र नत्थू बुनकर ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है, जिस कारण से पत्नी सुनीता बुनकर पिछले 14 माह से अपने मायके में रह रही है। परशू ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो उसके साथ रहते हैं जबकि तीसरी बेटी पत्नी के साथ रह रही है। परशू का आरोप है पत्नी सुनीता के साथ मायके रह रही उसकी 11 वर्षीय बेटी नेहा बुनकर का पत्नी द्वारा ध्यान नहीं रखा जा रहा है जबकि बच्ची की देखरेख के नाम पर पत्नी द्वारा हर माह उससे पैसे लिए जा रहे हैं। एसपी को आवेदन देकर परशू ने मांग की है कि उसकी पत्नी को बच्ची का ठीक से ध्यान रखने तथा उसकी पढ़ाई-लिखाई कराने के लिए निर्देशित किया जाए।









