Home डेली न्यूज़ शासकीय भूमि की बजाय निजी भूमि पर बनवाई सीसी सड़क

शासकीय भूमि की बजाय निजी भूमि पर बनवाई सीसी सड़क

44
0
Jeevan Ayurveda

जिला पंचायत सीईओ ने चंद्रनगर सरपंच को जारी किया नोटिस

छतरपुर। पिछले दिनों राजनगर जनपद की ग्राम पंचायत चंद्रनगर के सरपंच की एक शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की गई थी, जिसकी जांच में सरपंच को दोषी पाया गया है। उक्त मामले में जिला पंचायत सीईओ ने चंद्रनगर सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। यदि निर्धारित समय-सीमा में सरपंच द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत चंद्रनगर में विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से गांव की नई बस्ती से राम शिला टेक तक 6 लाख की लागत से सीसी रोड स्वीकृत हुआ था। उक्त मार्ग का निर्माण सरपंच ने अपनी स्वयं की भूमि तथा कुछ रिश्तेदारों की भूमि पर से कराया है। इस आशय की शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने मामले की जांच कराई जिसमें पाया गया कि सरपंच ने शासकीय भूमि पर निर्माण कराने की बजाय अपने रिश्तेदारों तथा स्वयं की भूमि पर सड़क निर्माण कराया है, जो कि गलत है। जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार ने कारण बताओ नोटिस जारी कर, सरपंच से 7 मार्च को स्पष्टीकरण मांगा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here