Home डेली न्यूज़ सिद्ध क्षेत्र में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

सिद्ध क्षेत्र में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

32
0
Jeevan Ayurveda

हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे के साथ 2 किलोमीटर लंबी रही कलश यात्रा
छतरपुर। शक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम में पंचम बुंदेलखंड महा महोत्सव के क्रम में शुक्रवार को विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 1 मार्च से 7 मार्च तक कथा प्रेमियों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने का  अवसर मिल रहा है। विशाल कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ ग्रामीणों ने कलश यात्रा में शामिल लोगों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की। कलश यात्रा में ऊँट, घोड़े, हाथी आकर्षण का केंद्र रहे। वही सजीव झांकियां भी सजाई गई। करीब 2 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल में पहुंची। बागेश्वर धाम के महा महोत्सव में बद्रीनाथ धाम से पधारे यज्ञ पुरुष परम पूज्य बालक योगेश्वर दास महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के अनुज शालिग्राम गर्ग, अखिलेश गर्ग की पावन उपस्थिति में गांव के माता मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। डीजे और बैंड बाजा की धुन पर धर्म प्रेमी उत्साह के साथ कलश यात्रा में चलते रहे गांव के मुख्य मार्गो से होकर बिहारी जी मंदिर बनिया वाले भोलेनाथ मंदिर शंकर जी मंदिर बागेश्वर बालाजी मंदिर से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची। इस कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। अखिलेश गर्ग पर श्रीमद् भागवत महापुराण लेकर चल रहे थे। गांव के लोगों ने महापुराण को प्रणाम करते हुए उपस्थित जनों का तिलक लगाकर स्वागत किया। जगह-जगह कलश यात्रा में पुष्प वर्षा भी हुई। लोगों ने कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। दमोह से आई दिवारी नृत्य की टीम ने भी कलश यात्रा के साथ उत्साह पूर्वक दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here