Home डेली न्यूज़ जिले को टॉप रैंक मिलने पर आस ने शिक्षकों को दी बधाई

जिले को टॉप रैंक मिलने पर आस ने शिक्षकों को दी बधाई

48
0
Jeevan Ayurveda

सकारात्मक समन्वय और शिक्षकों के समर्पण से जिले को मिली उपलब्धि

छतरपुर। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई प्रारंभिक शिक्षा की रिपोर्ट में छतरपुर जिले को टॉप रैंक मिली है। विभिन्न मापदंडों में प्रदर्शन के आधार पर संपूर्ण प्रदेश में छतरपुर जिले को प्रथम स्थान मिलने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की ओर से जिलेभर के शिक्षकों को बधाई दी गई है। साथ ही कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन करने के लिए जिला कलेक्टर एवम् मिशन संचालक श्रीमान संदीप जी आर एवं जिला सीईओ महोदया तपस्या सिंह परिहार व सकारात्मक समन्वय के लिए डीपीसी एएस पांडे को संघ की ओर से बधाई दी गई है।संघ के जिला अध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी का कहना है कि कुशल निर्देशन, सटीक मार्गदर्शन व सकारात्मक समन्वय के साथ ही जिलेभर के हजारों शिक्षकों के समर्पण का समन्वित परिणाम है कि जिले ने टॉप रैंक हासिल की। राज्य सरकार के समग्र शिक्षा अभियान की प्रारंभिक शिक्षा रिपोर्ट में शासकीय स्कूलों में नामांकन, पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों की स्थिति, अधोसंरचना और सुविधाओं आदि के पैरामीटर्स के आधार पर जारी रैंकिंग में छतरपुर जिले को प्रथम स्थान मिलना। समूचे शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है। श्री त्रिपाठी का कहना है कि दरअसल वर्तमान समय में जिले में शिक्षा प्रशासन में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। जिसमे शिक्षकों को सिर्फ कार्यवाही का भय न दिखाते हुए शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को तकनीकि रूप से हल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला समन्वयक ए एस पांडे के नेतृत्व में जनपद शिक्षा केन्द्रों के बीआरसी, बीएसी और सीएसी का मैदानी अमला भी बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रहा है। जिसके चलते ही शिक्षकों की मेहनत को सही दिशा मिल रही है और परिणाम सुखद आ रहे हैं। उम्मीद है कि जिले में इसी तरह सकारात्मक माहौल बना रहेगा और आगे आने वाले समय में भी शिक्षकों की मेहनत सफलता के नए नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here