Home डेली न्यूज़ पटवारी ने किसान से मांगी रिश्वत, किसान ने की शिकायत

पटवारी ने किसान से मांगी रिश्वत, किसान ने की शिकायत

47
0
Jeevan Ayurveda

तहसीलदार ने प्रतिवेदन बनाकर भेजा वरिष्ठ अधिकारी को

बक्सवाहा। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धरमपुरा के हल्का पटवारी की शिकायत तहसील में की गई है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम बिजावर के समक्ष प्रस्तुत करने की बात की है।मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव द्वारा कहा गया था कि मध्य प्रदेश के समस्त राजस्व में काम के लिए अब किसी किसान को कोई चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे लेकिन बक्सवाहा विकास खंड के किसानों को अपने राजस्व के काम कराने के लिए पटवारी के चक्कर लगाने पड़ रहे है। वहीं राजस्व के पटवारी मोटी रकम लेकर किसानों के काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस संबंध में 19 फरवरी को धरमपुरा निवासी इमरत यादव पिता बंदा यादव द्वारा लिखित आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि उसकी भूमि खसरा नंबर 721/2/1/1/1 कुल किता हेतु आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया गया था जिसका प्रकरण क्रमांक 0077/अ/-03/2023-24 आदेश 20 सितंबर को तहसील में पारित किया गया था। वहीं आवेदक इमरत यादव द्वारा बताया गया कि हल्का पटवारी देवेंद्र शिववंशी द्वारा उसके काम के एवज में पांच हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई। इसके बाद इमरत यादव ने एक लिखित आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया और धरमपुरा हल्का पटवारी की रिश्वत मांगने की शिकायत की है।वही शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि पांच माह से पटवारी द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी जिसको लेकर राजस्व का काम लंबित पड़ा हुआ था। 19 फरवरी को इमरत यादव द्वारा जब तहसील में आवेदन दिया गया तो हल्का पटवारी देवेंद्र शिववंशी द्वारा कहा गया कि हमारे द्वारा रिपोर्ट लगा दी गई है धरमपुरा हल्का का नक्शा सही नहीं है और किसानों के काम पेंडिंग पड़े हुए हैं जिस कारण से लोगों द्वारा झूठी शिकायत की गई है। हमारे द्वारा किसी भी किसान से पैसे की मांग नहीं की गई है।इनका कहना-किसान का आवदेन प्राप्त हुआ है नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।भरत पांडे, तहसीलदार बक्स्वाहा

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here