
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर में अध्यनरत विद्यार्थियों को श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में रोजगार प्रदान किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रतीक्षा तिवारी ने किया। जबकि डॉ. शिवेंद्र सिंह परमार, डॉ. दिगंत द्विवेदी, डॉ. अभिराम द्विवेदी एवं विवेक प्रताप सिंह द्वारा विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान कुल 86 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिसमें से 55 विद्यार्थियों को मार्केटिंग ट्रेनिंग पद के लिए चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों के लिए यह बड़े गर्व व हर्ष का विषय है कि वह अपने विश्वविद्यालय में ही चयनित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान विश्वविद्यालय के लिए देंगे। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में ही रोजगार प्रदान करने का यह पहला अवसर है। जबकि इसी प्रकार का दूसरा अवसर 22 फरवरी 2024 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चेयरमैंन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल धगट, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी एवं कुलसचिव विजय सिंह ने शुभकामनायें दी एवं इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव निरंतर होते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।








