
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर एक दुकानदार द्वारा अपने ग्राह के साथ लोहे के डंडे से मारपीट किए जाने की घटना गुरुवार को सामने आई। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि ग्राहक ने बस स्टैंड पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर अपना मोबाइल सुधरने के लिए दिया था। जब तय समय में मोबाइल रिपेयर नहीं हुआ तो ग्राहक और दुकानदार के बीच कहा-सुनी हुई और इसके बाद दुकानदार ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर ग्राहक को लोहे के डंडे से पीट दिया। उन्होंने बताया वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दुकानदार की पहचान कर ली गई है और उसके विरुद्ध मामला भी दर्ज कर लिया गया है।








