Home डेली न्यूज़ पेंशनर्स एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

पेंशनर्स एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरुवार को पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने प्रांतीय आह्वान पर छतरपुर विधायक ललिता यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपनी आठ मांगों का ज्ञापन प्रेषित कर, मांगों का जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग रखी है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामसेवक गोस्वामी ने बताया कि विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए 8 सूत्रीय ज्ञापन में प्रमुख रूप से राज्य पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49(6) को तत्काल विलोपित करने की मांग की गई है। इसके अलावा पेंशनर्स को 42 प्रतिशत की जगह केन्द्र के समान 46 प्रतिशत डीए दिए जाने, चिकित्सा भत्ता दिए जाने, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाए जाने, पेंशनर्स की मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देने सहित आठ मांगें की गई हैं। पेंशनर्स एसोसिएशन का ज्ञापन लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here