Home डेली न्यूज़ डॉ. ओज दोसाज ने 112 साल की वृद्ध महिला का किया सफल...

डॉ. ओज दोसाज ने 112 साल की वृद्ध महिला का किया सफल ऑपरेशन

71
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अस्पताल को भले ही रेफर केन्द्र कहा जा रहा हो लेकिन यहां पर ऐसे कई चिकित्सक हैं जिनकी काबिलियत पर संदेह करना गलत लगता है। यहां के प्रतिभाशाली चिकित्सक कई बार अपनी कार्यशैली से लोगों को प्रभावित कर चुके हैं। ऐसे ही एक चिकित्सक हैं डॉ. ओज दोसाज जो कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ हैं। डॉ. दोसाज ने हाल ही में एक 112 वर्षीय वृद्ध महिला का सफल ऑपरेशन किया है, जिसके चलते उनकी जमकर सराहना की जा रही है।डॉ. ओज दोसाज ने बताया कि नौगांव जनपद के ग्राम ददरी की रहने वाली 112 वर्षीय गुंदीबाई रजक घरेलू काम करते वक्त गिर गईं थीं और उनके कूल्हे में गंभीर चोट आ गई थी। परिजनों ने जब स्थानीय स्तर पर कुछ चिकित्सकों से इलाके लिए सलाह ली तो उन्हें बताया गया कि कूल्हे का ऑपरेशन करना होगा, जिसमें लाखों रुपए का खर्च आएगा। चूंकि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए परिजन इलाज कराने में असमर्थ थे और चिंता में थे। इसी बीच परिजनों को डॉ. ओज दोसाज के बारे में जानकारी लगी, जिसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर उनसे संपर्क किया। वृद्ध महिला का परीक्षण करने के बाद डॉ. दोसाज ने छतरपुर में ही ऑपरेशन करने की बात कही, जिससे परिवार का चेहरा खिल उठा। बीते रोज अपनी टीम के साथ डॉ. ओज दोसाज ने करीब एक घंटे में महिला का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. दोसाज के अनुसार वृद्ध महिला पूर्णत: स्वस्थ है। वहीं डॉ. ओज दोसाज द्वारा किए गए इस सफल ऑपरेशन के लिए कलेक्टर संदीप जी.आर, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार ने बधाई दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here