Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को ओलावृष्टि का आंकलन करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को ओलावृष्टि का आंकलन करने के दिए निर्देश

21
0
Jeevan Ayurveda

राजस्व अधिकारियों ने जिले में फसलों की क्षति का निरीक्षण किया

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले में आसामयिक वर्षा होने व ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान का आंकलन करने के लिए एसडीएम सहित राजस्व अधिकारियों को फसलों की क्षति का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।निर्देशों के परिपालन में मंगलवार को गौरिहार के ग्राम निबीखेड़ा, कल्याणपुर, घटरा, निधवा पुखरी, चितहरी तथा चंदला के ग्राम बेड़ी, शाहपुर एवं लवकुशनगर के ग्राम बम्हौरी पुरवा, बिन्दुआ पुरवा और नौगांव क्षेत्र के ग्राम दौनी, धीरजपुरा सरदारपुर व हीरापुर का एसडीएम सहित राजस्व अधिकारियों ने फसलों की क्षति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही आरआई एवं पटवारियों को मौका स्थल पर फसलों के नुकसान की सर्वे करने के निर्देश दिए। जिससे नुकसान के आंकलन के आधार पर नियमानुसार संबंधित कृषक को मुआवजा दिया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here