Home डेली न्यूज़ सीने में हुआ दर्द, इलाज के दौरान हो गई मौत

सीने में हुआ दर्द, इलाज के दौरान हो गई मौत

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परा की रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की को बीती रात अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। मृतिका पूजा पटेल उम्र 18 वर्ष के पिता नारायण पटेल ने बताया कि उसकी बेटी पिछले कुछ दिनों से बीमार रहती थी और अक्सर उसे सीने में दर्द होता था। बीती रात जब तेज दर्द हुआ तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल आया था। चिकित्सकों ने उसका इलाज किया लेकिन इलाज के दौरान ही पूजा ने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण सामने आएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here