Home डेली न्यूज़ यातायात पुलिस ने शुरु किया मिशन शुभयात्रा

यातायात पुलिस ने शुरु किया मिशन शुभयात्रा

31
0
Jeevan Ayurveda

समाजसेवी संस्था ने चौराहे पर बांटे पंपलेट

छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मिशन शुभ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में जन आक्रोश संस्था भी यातायात पुलिस का सहयोग कर रही है।शनिवार को शहर के आकाशवाणी तिराहे पर यातायात पुलिस और जनआक्रोश संस्था के सदस्यों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया। बिना हेलमेट के घूम रहे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग तथा रेड, ग्रीन और येलो सिग्नल के संबंध में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक विपिन कुमार चौबे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आकाशवाणी तिराहे पर पन्ना की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही तिराहे पर लोगों को यातायात जागरुकता संबंधी पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। वहीं जनआक्रोश संस्था के सदस्य विवेक यादव ने कहा कि हम समय-समय पर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करते हैं। एक बार फिर संस्था मिशन शुभयात्रा के तहत वाहन चालकों को जागरुक कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here