Home डेली न्यूज़ पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिल रहा कैरियर मार्गदर्शन

पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिल रहा कैरियर मार्गदर्शन

24
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक की पहल पर संचालित हो रहा दिशा लर्निंग सेंटर

छतरपुर। पुलिस परिवार एवं आमजन के बच्चों के लिए कैरियर मार्गदर्शन एवं उनके ज्ञान कौशल में वृद्धि के लिए छतरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी की पहल पर सर्वसुविधा युक्त दिशा लर्निंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। शहर की पुलिस लाइन में स्थित दिशा लर्निंग सेंटर में पुलिस परिवारों के करीब आधा सैकड़ा बच्चे पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के डीजीपी द्वारा पुलिस परिवारों के कल्याण तथा उनके बच्चों की शिक्षा-दिशा में उन्नति को दृष्टिगत रखते हुये लर्निग सेंटर प्रारम्भ करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए गए है। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा शहर की पुलिस लाईन में सम्पूर्ण सुविधाओं से युक्त इस लर्निग सेंटर का शुभारंभ किया गया था। जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों के बच्चे उक्त लर्निग सेंटर का लाभ लेकर अपने ज्ञान व कौशल का उन्नयन कर रहे हैं। लर्निंग सेंटर की संचालक वंदना सिंह ने बताया कि लर्निंग सेंटर में पुलिसकर्मियों के बच्चे सिविल सर्विस, व्यवसाय, कॉम्पटीशन आदि की तैयारी कर रहे हैं। सेंटर में सभी प्रकार की किताबें, वाई-फाई सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बच्चों को दिशा लर्निंग एप की सहायता से भी अध्ययन कराया जा रहा है। सेंटर का संचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जा रहा है। सेंटर में अभी 14 कम्प्यूटर हैं जिनके माध्यम से एक बार में 25 बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। वर्तमान में यहां 150 बच्चे रजिस्टर्ड हैं जिनमें करीब आधा सैकड़ा बच्चे नियमित पहुंच रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here