Home डेली न्यूज़ सार्वजनिक हैण्डपंप पर गांव के दबंग परिवार ने किया कब्जा

सार्वजनिक हैण्डपंप पर गांव के दबंग परिवार ने किया कब्जा

31
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत कर हैण्डपंप मुक्त कराने की मांग
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुरा के रहने वाले लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए गांव के शासकीय हैण्डपंप को दबंगों से मुक्त कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण रामकुमार दुबे ने आवेदन में बताया कि नारायणपुरा ग्राम में हरिजन बस्ती में शासकीय प्राथमिक शाला के पास सार्वजनिक हैण्डपंप लगा हुआ है जिस पर गांव के ही फैरन सिंह तनय पूरन सिंह एवं रविन्द्र सिंह तनय फैरन सिंह द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर उसमें अपना ट्यूबवैल डाल लिया गया है। शासकीय हैण्डपंप के चारों ओर पिलर खोदकर उसे अपने कब्जे ेमें ले लिया है। ग्रामीणों द्वारा जब उन्हें रोका जाता है वे गाली-गलौच मारपीट की धमकी देते हैं। हरिजन बस्ती में रहने वाले ग्रामीण उसी हैण्डपंप के सहारे थे। ग्रामीणों पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर शासकीय हैण्डपंप को मुक्त कराने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here