Home डेली न्यूज़  उपाधि के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन

 उपाधि के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन

61
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह 14 फरवरी 24 को आयोजित किया जा रहा है। सत्र 2022-23 में स्नातक / स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण जो विद्यार्थी गौरवपूर्ण दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर उपाधि से विभूषित होना चाहते हैं वे दिनांक 31 जनवरी 24 तक निर्धारित प्रपत्र के साथ रूपये 400/- उपाधि शुल्क एवं रूपये 500/- पंजीयन शुल्क तथा दिनांक 05 फरवरी 24 तक अतिरिक्त विलम्ब शुल्क रूपये 500/- के साथ एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त आवेदकों को ही उपाधि प्रदान की जायेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here