Home डेली न्यूज़ जनवरी से 12 मार्च तक जमकर बजेगी शहनाई

जनवरी से 12 मार्च तक जमकर बजेगी शहनाई

38
0
Jeevan Ayurveda

विवाह मुहूर्त खुले, बाजार में लौटी रौनक
छतरपुर। हिन्दू विवाह के लिए मुहूर्त खुल चुका है। जनवरी से लेकर 12 मार्च तक कई तारीखों में इस बार शादियां आयोजित होंगी। इसके बाद इस वर्ष मई और जून में विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा इसलिए जनवरी से लेकर मार्च तक कई शादियां आयोजित की जाएंगी।
छतरपुर के जाने-माने पं. सौरभ तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति पर सूर्य भगवान के मकर राशि में प्रवेश करते ही विवाह मुहूर्त फिर से प्रारंभ हो चुका है। जनवरी में 25 जनवरी पर काफी शादियां आयोजित हो रही हैं। इसी तरह फरवरी में भी लगभग 5 से 8 तारीखें ऐसी हैं जब कई विवाह आयोजित किए जाएंगे। यह सिलसिला 12-13 मार्च तक चलेगा। हर वर्ष मई और जून में भी विवाह मुहूर्त होता था लेकिन इस बार मई और जून में शादियां नहीं होंगी इसलिए इन दो महीनों में अत्यधिक विवाह आयोजित होने की संभावना है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here