
छतरपुर। जिले में इस समय भीषण ठण्ड पड़ रही है। ठण्ड को देखते हुए समाजसेवी एवं अन्य संस्थाएं गरीबों की मदद कर रही हैं। बीती रात हाड़कपाऊ ठण्ड को देखते हुए डीआईजी ललित शाक्यवार की पत्नि और बेटी ने गरीबों और असहायों की मदद करते हुए उन्हें कंबल वितरित किए।डीआईजी ललित शाक्यवार की पत्नि मधु शाक्यवार एवं पुत्री ने बीती रात हनुमान टौरिया, मोटे के महावीर मंदिर सहित सड़कों पर अपना खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीबों, असहायों एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित करते हुए उन्हें ठण्ड से बचाने में मदद की।








