Home डेली न्यूज़ आदर्श पत्रकार संघ में सचिन बने जिलाध्यक्ष, राधेश्याम सचिव मनोनीत

आदर्श पत्रकार संघ में सचिन बने जिलाध्यक्ष, राधेश्याम सचिव मनोनीत

237
0
Jeevan Ayurveda

संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. कमलेश पांडे को दी श्रद्धांजलि
छतरपुर। नए वर्ष 2024 में आदर्श पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के नए जिलाध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से सचिन अग्रवाल और सचिव राधेश्याम सोनी को मनोनीत किया गया। साथ ही अन्य नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संघ के जिलाध्यक्ष स्व. कमलेश पांडे के दुखद निधन के पश्चात संघ के अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था। स्थानीय शहनाई गार्डन में रविवार को आदर्श पत्रकार संघ की बैठक संपन्न हुई। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से युवा संपादक सचिन अग्रवाल को संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके साथ ही सचिव राधेश्याम सोनी, सहसचिव नरेंद्र परमार, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल शैलू, सह कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ के संरक्षक डॉ. नारायण सिंह परमार, अंकुर यादव, नीरज सोनी, शिवेंद्र शुक्ला, घनश्याम पटेल, सुनील उपाध्याय, अनिल सोनी, उपेंद्र त्रिपाठी, हर्ष सोनी, पिंटू सिंह ने शुभकामनाएं देने के साथ ही संघ के जिलाध्यक्ष रहे स्व. कमलेश पांडे के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में संघ के आगामी कार्यक्रमों पर व्यापक चर्चा की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here