Home डेली न्यूज़ रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। शहर के महावीर कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर अरुण कुमार अग्रवाल ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब वे घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और महामना एक्सप्रेस के सामने कूद गए।मृतक के साले भरत भूषण अग्रवाल के अनुसार, अरुण कुमार अग्रवाल लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीडि़त थे और इसी कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से उत्पन्न
रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
नोट: इस समाचार के साथ फोटो 07 लगाएं।
छतरपुर। जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। शहर के महावीर कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर अरुण कुमार अग्रवाल ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब वे घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और महामना एक्सप्रेस के सामने कूद गए।
मृतक के साले भरत भूषण अग्रवाल के अनुसार, अरुण कुमार अग्रवाल लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीडि़त थे और इसी कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से उत्पन्न अवसाद के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जो जिला कलेक्टर के नाम लिखा गया है। नोट में मृतक ने अपनी बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया है कि इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जो जिला कलेक्टर के नाम लिखा गया है। नोट में मृतक ने अपनी बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया है कि इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here