Home डेली न्यूज़ रविवार को यूनिवर्सिटी में पार्टी पर बवाल, एनएसयूआई ने जताया विरोध

रविवार को यूनिवर्सिटी में पार्टी पर बवाल, एनएसयूआई ने जताया विरोध

16
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित एक कथित पार्टी अब चर्चा और विवाद का विषय बन गई है। अवकाश के दिन विश्वविद्यालय परिसर में बंद कमरे में पार्टी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी में विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षक और अन्य लोग शामिल थे।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में गतिविधियां नहीं होनी चाहिए थीं, इसके बावजूद अंदर बंद कमरे में कार्यक्रम चल रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने मीडिया को सूचित किया। मीडिया कर्मी विश्वविद्यालय पहुंचे और कुल सचिव से पूरे मामले में सवाल किए।कुल सचिव ने कहा कि उन्हें इस पार्टी की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी माना कि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर पार्टी ये कोई विषय नही है शासन की योजनाएं गिनाते हुए मामले से पल्ला झड़ते नजर आए है वहीं कुछ शिक्षकों का कहना है कि संस्था के भीतर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन बनी हुई है, जिनका पालन किया जाना चाहिए।मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की जांच नहीं हुई तो वे जल्द ही विरोध प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर, जब मीडिया ने जिम्मेदार लोगों से सवाल किए तो वे जवाब देने से बचते नजर आए और बातचीत को दूसरी दिशा में ले जाने का प्रयास करते रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here