Home डेली न्यूज़ ट्रेंचिंग ग्राउंड की आग बनी किसानों के लिए आफत, गेहूं की फसलें...

ट्रेंचिंग ग्राउंड की आग बनी किसानों के लिए आफत, गेहूं की फसलें जलकर राख

18
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर परिषद हरपालपुर के सरसेड़ गांव स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा कचड़े में लगी आग अब किसानों के लिए बड़ी आफत बन गई है। कचरे से भड़की यह आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के खेतों तक पहुंच गई, जहां नरवाई और खेतों में रखी कटी हुई गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने कई किसानों की मेहनत को राख में बदल दिया।वर्तमान में गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है और अधिकांश किसानों की फसल खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे समय में अचानक लगी आग ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आग की तेज लपटों और फैलते धुएं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।किसानों ने नगर परिषद हरपालपुर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के सही प्रबंधन की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। साथ ही, सूचना देने के बावजूद अब तक न तो प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और न ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची है।ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया, तो और अधिक फसल नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here