Home डेली न्यूज़ बच्ची ने खेल-खेल में निगला 5 रुपए का सिक्का, डॉक्टरों ने 10...

बच्ची ने खेल-खेल में निगला 5 रुपए का सिक्का, डॉक्टरों ने 10 मिनट में बचाई जान

111
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना गुलगंज अंतर्गत ग्राम मुंगवारी निवासी शिवांशी पिता जुगेंद्र साहू उम्र 8 वर्ष ने रविवार दोपहर करीब 4 बजे खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का आहार नली में फंस जाने से बच्ची को तीव्र दर्द और सांस लेने में परेशानी होने लगी। घबराई हुई शिवांशी रोते हुए परिजनों के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया।परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे। इमरजेंसी विभाग में मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी को जानकारी दी गई। इसके बाद कॉल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनोज चौधरी को बुलाया गया। डॉक्टर चौधरी ने बिना समय गंवाए महज़ 10 मिनट में कैथेटर की मदद से बच्ची के गले से सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में आवश्यक गिलब्ज उपलब्ध न होने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर से गिलब्ज मंगवाए, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी की जा सकी। समय रहते उपचार मिलने से बच्ची की जान बच गई, वहीं परिजन डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई से काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here