
सीधी।जिले में दो रिश्वतखोर बिजली कर्मचारियों को रीवा लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकडे गए, दोनों मिलकर रिश्वतखोरी कर रहे थे, इनमें से एक बिजली विभाग JE जो कि कल अमरपाटन में निलंबित हुआ और दूसरा मीटर रीडर था. दोनों एक दुकानदार से पैसे वसूल रहे थे, रीवा लोकायुक्त ने सीधी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15000 की रिश्वत लेते दोनो बिजली कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, ये दोनों एक गांव के दुकानदार से बिल सुधारने और बिजली चोरी के केस में फंसाने के नाम पर पैसे मांग रहे थे।








