Home डेली न्यूज़  मां-बेटे के साथ मारपीट, एसपी ऑफिस पहुंचे पीडि़त

 मां-बेटे के साथ मारपीट, एसपी ऑफिस पहुंचे पीडि़त

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रसुइया भाटन दौरिया में एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है जिसने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
एसपी ऑफिस में दिए गए आवेदन में ग्राम दौरिया के रहने वाले हरजू अहिरवार ने बताया कि 17 मार्च को जब वह गांव के चबूतरे पर बैठा था तभी गांव के ही गेंदालाल अहिरवार ने उसे पुरानी रंजिश के चलते गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। जब पीडि़त की मां ने यह देखा तो उसने बेटे को बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने पीडि़त की मां लछनबाई के साथ भी मारपीट कर डाली।  पीडि़त परिवार ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी पर कोई कार्यवाही न किए जाने से आहत पीडि़त परिवार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here